{"_id":"65f98459bd8524daf60950b7","slug":"oral-health-screening-of-35-students-in-rowdy-school-solan-news-c-176-1-ssml1041-118310-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: रौड़ी स्कूल में 35 विद्यार्थियों की ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: रौड़ी स्कूल में 35 विद्यार्थियों की ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट ने राजकीय उच्च विद्यालय रौड़ी में तंबाकू मुक्त स्वास्थ्य विद्यालय कार्यक्रम के तहत जांच शिविर लगाया। सलाम मुंबई फाउंडेशन के तकनीकी मार्गदर्शन के मौखिक जांच शिविर में डॉ. कुलभूषण शर्मा ने 35 से अधिक विद्यार्थियों का ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग की।
अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने कहा कि स्वस्थ जीवन की शुरुआत सुबह सही ढंग से और स्वच्छ मुख से की जाती है। कार्यक्रम समन्वयक अजीत कुमार सिंह ने कहा कि तंबाकू मुक्त विद्यालय कार्यक्रम में 49 विद्यालयों को जोड़ा जा रहा है। इससे बच्चों के अंदर स्वस्थ जीवन शैली और आदत का विकास हो सके। मुख्याध्यापक सतीश कुमार ने कहा कि अंबुजा फाउंडेशन का प्रयास सराहनीय है। शिविर में सुनीता शर्मा, रजनी देवी, बिमला देवी, नीलम ठाकुर, अनिता, विजय लक्ष्मी, मदन लाल, पितांबर दत शर्मा, पूर्ण चंद, मदन मोहन वर्मा और खेम चंद ठाकुर मौजूद रहे।