फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Open severage chamber and saptic tank become threat to public at Parvanoo

परवाणू में खुले सेप्टिक टैंक से दुर्घटनाओं का अंदेशा

Sun, 11 Sep 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परवाणू(सोलन)। औद्योगिक नगर परवाणू में जलशक्ति विभाग और नगर परिषद के बनाए सेप्टिक सेप्टिक टैंक कई जगहों पर खुले पड़े हैं जो दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। परवाणू की सेक्टर-1 के मुख्य बाजार में दुकानों के सामने नगर परिषद के बनाए दो सेप्टिक टैंक खुले पड़े हैं।
एक पर तो खुली अस्थायी जाली लगा दी है जिससे हमेशा दुर्गंध आती है। यहां से आवाजाही करने वालों को मुंह और नाक को बंद कर जाना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि ये दोनों सेप्टिक टैंक पिछले लंबे समय से खुले पड़े हैं जहां हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, वहीं दुर्गंध से भी लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन

परवाणू में 1980 के दशक में हिमुडा ने सीवरेज की लाइनें बिछाने और सेप्टिक टैंक बनाने का कार्य किया गया था। बाद में इन्हें नगर परिषद को सौंप दिया था। परवाणू नगर परिषद में पुराना बनाया सीवरेज सिस्टम टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जलशक्ति विभाग ने पूरे परवाणू शहर में एक नए प्रोजेक्ट के अधीन लाइनें बिछाने और सेप्टिक टैंक बनाने का कार्य किया है। कई जगह सेप्टिक टैंक खुले पड़े हैं और सड़कों के किनारे लाइनें बिछाने के लिए खोद दी हैं।

उधर, नगर परिषद के सफाई निरीक्षक कर्मचंद ने बताया कि इन दोनों सेप्टिक टैंकों की लाइनें काफी पुरानी हो गई हैं जो अकसर बंद हो जाती हैं। जल्द ही खुले टैंकों पर ढक्कन लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed