{"_id":"678e54e3671363332c0f5581","slug":"opd-building-will-be-built-in-baddi-with-rs-172-crores-solan-news-c-176-1-ssml1042-136402-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी में 1.72 करोड़ से बनेगा ओपीडी भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी में 1.72 करोड़ से बनेगा ओपीडी भवन
विज्ञापन
दून के विधायक राम कुमार चौधरी नई ओपीडी का शिलान्यास करते हुए। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक राम कुमार चौधरी ने किया शिलान्यास
नागरिक चिकित्सालय बद्दी में जल्द सौ बिस्तर होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में नया ओपीडी भवन तैयार किया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से 1.72 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ओपीडी भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए दून विधायक रामकुमार चौधरी ने भूमि पूजन किया। इस दौरान विधायक ने नागरिक चिकित्सालय को सौ बिस्तर अस्पताल घोषित करवाने का भी आश्वासन दिया ताकि मरीजों को कोई दिक्कतें न आए।
विधायक ने कहा कि अस्पताल की बिल्डिंग तैयार हो गई है। ओपीडी के लिए उन्होंने अलग से 1.72 स्वीकृत करवा लिए हैं। इसका टेंडर लगाने के बाद जल्द कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल को जल्द पूरा न करने के लिए पूर्व विधायक जिम्मेदार हैं। वह पूर्व विधायक की लापरवाही से वापस हुआ था। उनकी सरकार आने के बाद अस्पताल को बजट मुहैया करवाया गया अब यह अस्पताल बन कर तैयार है। सीएम के दौरे के दौरान इसका उद्घाटन कराने के बाद जनता समर्पित कर दिया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम बद्दी विवेक महाजन, एसपी विनोद धीमान, सीएमओ डॉ. अमित रंजन तलवार, बीएमओ डॉ. योगेश गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।