फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Only 161 out of 715 female participants of police recruitment qualified on ground test in Solan

715 में से 161 ही कर पाईं मैदान की बाधा पार

Mon, 06 Dec 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Only 161 out of 715 female participants of police recruitment qualified on ground test in Solan
पुलिस भर्ती के दौरान ड्रोन से निगरानी- भर्ती देने पहुंची महिला अभ्यार्थी व मौजूद पुलिस जवान। - फोटो : SOLAN
सोलन। जिले में पुलिस पुरुष और महिला आरक्षी पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो गई है। भर्ती के लिए जिले से कुल 12793 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। सोमवार को पहले दिन एक हजार महिलाएं शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पुलिस मैदान पहुंची बुलाई गई थीं जिनमें से 715 ही मैदान पहुंचीं जबकि 285 अनुपस्थित रहीं।
विज्ञापन

अधिकतर महिलाएं बिना तैयारी ही मैदान पहुंची जिस कारण सिर्फ 161 महिला अभ्यर्थी ही शारीरिक दक्षता परीक्षा पास कर पाईं। मंगलवार को 1200 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजा गया है। कोविड के बीच जिले में पहली बार पुलिस भर्ती की जा रही है। सुबह से सात बजे से शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पहुंचना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बीच-बीच में हल्की बारिश भी होती रही। इस दौरान मैदान में प्रवेश और बाहर जाने के लिए अलग-अलग रास्तों की व्यवस्था की गई। परीक्षा देने आए अभ्यर्थी के अलावा अन्य को अंदर आने के अनुमति नहीं दी। इस बीच ड्रोन से भी निगरानी रखी गई। वहीं परीक्षा में पहुंची अधिकतर महिला अभ्यर्थी बिना तैयारी के ही पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 161 अभ्यर्थी ही शारीरिक दक्षता परीक्षा को पास कर पाई। जिले से कुल 8458 पुरुष, 3889 महिलाएं और 434 पुरुष चालक के लिए भर्ती देने पहुंचेंगे। इनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए समय और पहले से ही निर्धारित किया हुआ है।

बिना तैयारी के पहुंच रहे अभ्यर्थी : एसपी
पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के लिए पहले दिन पहुंची महिला अभ्यर्थी बिना तैयारी के पहुंची। इस कारण 161 का चयन ही लिखित परीक्षा के लिए हुआ है। मंगलवार को 1200 को भर्ती में भाग लेने के लिए बुलाया गया है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोलन पुलिस ग्राउंड में छह से 16 दिसंबर तक शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed