{"_id":"688b5404776c309ce9034d7b","slug":"online-application-process-for-entrance-exam-started-in-jnv-kunihar-solan-news-c-176-1-ssml1040-149550-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जेएनवी कुनिहार में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जेएनवी कुनिहार में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
पांचवीं, आठवीं और दसवीं में पढ़ रहे पात्र विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) कुनिहार में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छठी, नाैवीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। यह जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार के प्राचार्य कृष्ण कुमार यादव ने दी। कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि चयन परीक्षा के लिए इस शिक्षा सत्र के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा पांचवीं, आठवीं और दसवीं में पढ़ रहे इच्छुक व पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। कक्षा छठी में प्रवेश के लिए विद्यार्थी की जन्म तिथि प्रथम मई 2014 से 31 जुलाई, 2016 के मध्य, कक्षा नाैवीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी की जन्म तिथि प्रथम मई, 2011 से 31 जुलाई, 2013 के मध्य और कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी की जन्म तिथि प्रथम जून, 2009 से 31 जुलाई, 2011 के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छठी कक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 13 अगस्त और चयन परीक्षा की संभावित तिथि 11 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन http://cbseitms.reil.gov.in/nvs/ लिंक पर किया जा सकता है। इसी प्रकार नाैवीं और 11वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 23 सितंबर है और चयन परीक्षा की संभावित तिथि सात फरवरी निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा नाैवीं कक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक http://cbseitms.nic.in/2025/nvsIX_9 पर और 11वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक http://cbseitms.nic.in/2025/nvsXI_11 पर किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार उक्त वेबसाइट लिंक पर आवेदन कर सकते हैं।