फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   One youth died in car-truck hit, two injured refered to PGI Chandigarh in Kirpalpur

ट्रक-कार की टक्कर में एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

Sat, 13 Feb 2021 06:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़(सोलन)। बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर घायल हैं। हादसा किरपालपुर के समीप ट्रक और कार की टक्कर से पेश आया। स्थानीय लोगों ने घायलों को नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। अन्य दो युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात्रि करीब 11 बजे नालागढ़ के खेड़ा गांव का 19 वर्षीय बलविंद्र सिंह अपने साथी अमन और निचला खेड़ा के चंद्रमोहन के साथ कार में नालागढ़ से खेड़ा की ओर जा रहे थे। जैसे ही कार किरपालपुर के समीप पहुंची, उनकी टक्कर एक ट्रक से हो गई। दुर्घटना में कार में सवार तीनों युवकों गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया जहां खेड़ा निवासी बलविंद्र सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अमन और चंद्रमोहन की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि हादसा कार चालक की लापरवाही से हुआ है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed