{"_id":"6ad3799cbf403336eb052faa","slug":"one-way-traffic-for-fair-solan-news-c-176-1-sln1006-182075-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: हरिपुर मेले के लिए वनवे ट्रैफिक व्यवस्था, बरोटीवाला-सूरजपुर से जाएंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: हरिपुर मेले के लिए वनवे ट्रैफिक व्यवस्था, बरोटीवाला-सूरजपुर से जाएंगे वाहन
विज्ञापन
दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे यातायात व्यवस्था, वापसी के लिए कोटला मार्ग तय
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। ऐतिहासिक हरिपुर में दशहरे के पावन पर्व पर लगने वाले तीन दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। हरिपुर जाने वाले वाहन बरोटीवाला-सूरजपुर मार्ग से पहुंचेंगे, जबकि वापसी हरिपुर से कोटला मार्ग से होगी। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। दशहरे से एक दिन पहले नवमी से ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो जाता है। मेले में दशहरे के अगले दिन तक रौनक रहती है और सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु मंदिर में माथा टेकने पहुंचने लगते हैं। इस दौरान माथा टेकने के लिए लंबी कतारें लगती हैं। मेले में लंगर लगाने वाले भी पहुंचने शुरू हो गए हैं।
पुलिस ने हरिपुर-कोटला और हरिपुर-सूरजपुर-बरोटीवाला मार्ग पर सड़क से कुछ पीछे हटकर लंगर लगाने का आग्रह किया है, ताकि यातायात बाधित न हो। डीएसपी बद्दी योगराज चंदेल ने बताया कि मेले के मद्देनजर वनवे यातायात व्यवस्था की गई है और ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। हरिपुर क्षेत्र का प्रमुख मेला है, जिसमें हर वर्ष हजारों श्रद्धालु अपनी मन्नतें लेकर माथा टेकने पहुंचते हैं।