फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   mla lay down foundationmla lay down foundation

Solan News: विधायक ने शीतलाघाटी में सामुदायिक भवन की रखी आधारशिला

Sat, 17 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान सुनीं लोगों की समस्याएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/ दाड़लाघाट। अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने शनिवार को शीतलाघाटी में सामुदायिक भवन की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इन प्रयासों में मातृ शक्ति को सीधा धन हस्तांतरित कर सशक्त बनाना शामिल है। विधायक ने सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए तीन लाख रुपये की पहली किस्त देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह भवन स्थानीय लोगों को सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा देगा। संजय अवस्थी ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को इन समस्याओं के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। प्रदेश सरकार ने गाय के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य 51 रुपये से बढ़ाकर 61 रुपये किया है। भैंस के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी 61 रुपये से बढ़ाकर 71 रुपये किया गया है। हिमाचल प्रदेश दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में इतनी वृद्धि करने वाला पहला राज्य है।

विधायक ने देवधार मंदिर शहरोल में शेड निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। ग्राम पंचायत शहरोल को 25 सोलर लाइट मिलेंगी। महिला मंडल शहरोल और कुइरू को 11-11 हजार रुपये दिए जाएंगे। युवक मंडल कुइरू को 11 हजार रुपये और आयोजन समिति को 21 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed