फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   One person arrested with 302 grams of hashish

Solan News: 302 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Sat, 25 Nov 2023 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने भोजनगर के समीप गश्त के दौरान की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कुमारहट्टी-नाहन मार्ग पर भोजनगर के समीप पुलिस ने 302 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई गश्त के दौरान की है।

पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि जोहड़जी के समीप डुंगी बेशगी में एक आरोपी छोटी-छोटी मात्रा में चरस का कारोबार स्थानीय स्तर पर कर रहा है। जिसके आधार पर पुलिस ने जोहड़जी के समीप गश्त लगाई, इस बीच एक बाइक चालक को तलाशी के लिए रोका गया। वहीं जब उसकी तलाशी की गई तो उससे पास से 302 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी की पहचान जोगिंद्र सिंह निवासी गांव कनहुत जवाना डाकघर बागथन पच्छाद जिला सिरमौर के रूप में की है। जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि एएसपी सोलन योगेश रोल्टा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed