{"_id":"602297428ebc3e4b3d1395bc","slug":"one-arrested-in-connection-with-ramshehar-murder-case-last-year-solan-news-sml3603578190","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामशहर में हुई हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामशहर में हुई हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
One arrested in connection with Ramshehar murder case last year
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ पुुलिस ने रामशहर क्षेत्र में पिछले साल हुई एक युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी पहले ही पंजाब के लुधियाना की जेल में बंद था। इस पर पुलिस ने इसे प्रोडक्शन वारंट पर नालागढ़ लाई है। अदालत ने इसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में और आरोपी भी शामिल थे।
रामशहर के समीप पिछले वर्ष सड़क किनारे एक शव को फेंका गया था। मृतक युवक के शरीर पर धारदार हथियार से कट के निशान थे। पुलिस को अंदेशा था कि युवक को मार कर फेंका गया है। एक साल तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके चलते पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पाई। दो दिन पहले युवक की शिनाख्त पंजाब के पटियाला जिले के नाभा मोहल्ला के संदीप कुमार (25) के रूप में हुई। युवक की शिनाख्त के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को लुधियाना जेल से कर्मजीत सिंह ऊर्फ काला को प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए लाया। आरोपी ने हत्या करने की बात स्वीकार की है।
डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पूछताछ में अन्य आरोपियों की जानकारी लेकर उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।