फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   On getting work done in Khalogada Society land Rigging, five former members banned for two years

Solan News: खलोगड़ा सोसायटी की भूमि में कार्य करवाने पर धांधली, पांच पूर्व सदस्य दो वर्ष के लिए प्रतिबंधित

Sat, 18 Nov 2023 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 18 Nov 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
कार्य करवाने के लिए एनएचएआई से भी नहीं लिया अनापत्ति पत्र
विज्ञापन

टेंडर में भी मनमर्जी से फेरबदल करने का आरोप
दो जमीनों को गिरवी रखने का भी विभाग के साथ नहीं किया पत्राचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। द खलोगड़ा सोसायटी की कुमारहट्टी-नाहन नेशनल हाईवे लोहांजी के पास चयनित भूमि में अभी तक करवाए कार्य में धांधली का आरोप है। इसका खुलासा हाल ही में हुए सोसायटी के आंकलन में हुआ है। जिस पर सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सोलन ने मामले में बड़ी कार्रवाई की है और पुराने पांच सदस्यों को दो वर्षों तक चुनाव में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया है। आरोप है कि पुराने सदस्य सोयायटी के कार्य में आए खर्चे का भी पूर्ण ब्योरा प्रस्तुत नहीं कर पाए। वहीं कार्य को भी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए बिना ही शुरू करवा दिया। इसके साथ दो जमीनों को गिरवी रखने का भी आरोप लगा है।
आरोप है कि पुराने सदस्यों ने काम शुरू करवाने के बाद टेंडर में भी फेरबदल कर अपने चहेतों को दे दिया है। इसी के साथ दो जमीनें जो सोसायटी को दान के रूप में मिली थी उनकाे गिरवी कर दिया। नई भूमि लेने के लिए भी विभाग के साथ कोई पत्राचार नहीं किया गया और काम शुरू करवा दिया। आरोप है कि इस प्लॉट में कटिंग में ही 37 लाख रुपये खर्च कर दिए। वहीं लेबर और पत्थर के कार्य पर भी 5,98,200 रुपये खर्च किए। कार्य के लिए लगाई गई मशीनरी में भी कार्य घंटों के मुताबिक किया गया। आंकलन करने पर सभी प्रकार की खर्च राशि अलग पाई गई। आंकलन के बाद अनियमितताएं पाई जाने पर पुराने सदस्यों पर धांधली का आरोप लगा है और कार्रवाई भी की जा रही है। फैसले की कॉपी आने के बाद सदस्यों पर जुर्माना राशि के लिए आवेदन करेंगे।
विज्ञापन

इनसेट
फैसले की कॉपी अभी सोसायटी के पास नहीं पहुंची है। जैसे ही कॉपी पहुंचती है तो उसका अध्ययन किया जाएगा और आगामी कार्रवाई के लिए फिर प्रस्तुत किया जाएगा। किसी भी तरह की धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस पर कार्रवाई चली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमर चंद
अध्यक्ष, द खलोगड़ा सोयायटी

इनसेट
खलोगड़ा सोयायटी की जमीन में हुए कार्य को लेकर आंकलन किया गया। जिसमें कुछ खामियां पाई गईं। इसमें कार्रवाई की गई है और पांच सदस्यों को दो वर्षों के लिए सोसायटी के चुनाव में भाग लेने पर प्रतिबंधित कर दिया गया है।
-गिरीश नड्डा,
सहायक पंजीयक, पंजीयक सहकारी सभाएं सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed