फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   On Ashtami, there was a huge crowd of devotees in the temples of the district

Solan News: अष्टमी पर जिले के मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

Sat, 05 Apr 2025 06:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने कंजक पूजन कर तोड़ा व्रत, सुबह से ही मंदिरों में लगी रही भक्तों की लंबी कतारें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन में चैत्र अष्टमी के दिन दुर्गा मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना की। वहीं नवरात्र व्रत रखने वाले लोगों ने मंदिर परिसर में बने हवन कुंड में हवन किया। इस मौके पर लोगों ने ब्राह्मणों को दान भी दिया। चैत्र नवरात्र की अष्टमी के दिन मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। तड़के चार बजे से ही भक्तों का मंदिर में पहुंचने का दौर शुरू हो गया। दिन भर पूजा-अर्चना के बीच भक्त हवन आदि कार्य में लगे रहे। वहीं लोगों ने कंजक पूजन के साथ अपना व्रत भी पूर्ण किया। जानकारी के अनुसार सोलन, रामलोक मंदिर, जटोली मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ पर नियंत्रण पाने में मंदिर परिसर में तैनात पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके तहत सोलन की अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी के मंदिर में शनिवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। दोपहर तक यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होती गई। लोग घंटों लाइन में अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed