{"_id":"6561e58b49276011c109eecc","slug":"on-28th-thodo-maidan-for-disabled-children-sports-competitions-will-be-organized-for-solan-news-c-176-1-ssml1041-11530-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 28 को ठोडो मैदान में दिव्यांग बच्चों के\nलिए आयोजित होगी खेल प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 28 को ठोडो मैदान में दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित होगी खेल प्रतियोगिताएं
Sat, 25 Nov 2023 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
विजेताओं का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय सोलन की ओर से ठोडो मैदान में दिव्यांग बच्चों के लिए प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसका शुभारंभ 28 नवंबर को किया जाएगा। इसमें 13 से 17 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों के वर्ग में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिसमें 100 मीटर वॉक, रस्सी कूद, सुनने में असमर्थ श्रेणी में 100 मीटर रेस, ब्रॉड जंप, शारीरिक रूप से दिव्यांग श्रेणी में 50 मीटर सहायक चाल, सॉफ्ट बाल थ्रो, मानसिक रूप से विकलांग श्रेणी में 100 मीटर रेस शामिल रहेंगी।
जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सविंद्र सिंह कायथ ने बताया कि जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता से चयनित 28 सदस्यीय दल का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। उनके लिए विभाग द्वारा ट्रैक सूट का प्रबंध भी किया जाएगा। प्रतियोगिता में आने वाले प्रतिभागियों को विभागीय नियमानुसार यात्रा किराया, भत्ता, दैनिक भत्ता प्रदान किया जाएगा।