फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Officers and employees in municipal corporation Solan to inspect sanitation condition in wards before coming to office

Solan News: दफ्तर आने से पहले वार्डों में सफाई जांचेंगे नगर निगम के अधिकारी

Sun, 27 Nov 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। शहर में अब गंदगी फैलाना मंहगा पड़ सकता है। अभी तक अपील के जरिये लोगों को सफाई रखने के लिए जागरूक कर रहे नगर निगम ने जुर्माने लगाने का निर्णय लिया है। शहर समेत अन्य वार्डों में गंदगी फैलाने पर पकड़े गए तो 1,000 रुपये तक जुर्माना लगेगा।
शहर में सफाई का जायजा लेने के लिए संयुक्त आयुक्त नगर निगम ने अधिकारियों की टीमों का गठन भी किया है। इसमें वे खुद भी शामिल हैं। ये टीमें रोजाना कार्यालय आने से पहले सुबह 6:00 से 7:00 बजे तक अपने-अपने वार्ड में निरीक्षण के लिए जाएंगी। इस बीच लोगों समेत निगम कर्मचारियों की लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर निगम ने शहर की सुंदरता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए पहल की है। इस पहल में लोगों को साथ देने के लिए कहा गया है ताकि शहर को स्वच्छ रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम को काफी समय से शहर के लोगों से खुले में गंदगी फेंकने वालों की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर नगर निगम की टीमों ने वार्डों में जाकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि खुले में गंदगी फैलाने वाले बहुत से लोग हैं।
यह भी देखने में आया कि वार्डों में कूड़ा फेंकने की जगह को साफ करने के बाद फिर गंदगी फैलाई जा रही है। यह गंदगी सारा दिन पड़ी रहती है। इससे वार्डों में कुत्ते समेत अन्य जानवरों का खतरा भी अधिक हो गया है।
इससे लोगों का यहां से गुजरना तक मुश्किल हो रहा है। ऐसा देखते हुए निगम अधिकारी रोजाना क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। आम लोग भी कूड़ा फेंकने वालों की वीडियो बनाकर नगर निगम के अधिकारियों को भेज सकते हैं।

सफाई के निरीक्षण के लिए बनाईं टीमें
वार्डों में कूड़ा उठाने के लिए कर्मियों को सख्त आदेश दिए हैं। डोर-टू-डोर कूड़ा समयानुसार उठाया जाए। अब अधिकारियों की टीम रोजाना सुबह के समय वार्डों का निरीक्षण भी कर रही है। खुले में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ मौके पर ही नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के लिए अधिकारियों की टीमें भी बनाई गई हैं।
प्रियंका चंद्रा, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed