फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   of the deceased woman in Bhatoli Kalan Identification not done even after 24 hours

Solan News: भटोली कलां में मृतक महिला की 24 घंटे बाद भी नहीं हुई शिनाख्त

Wed, 04 Sep 2024 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 04 Sep 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
धारदार हथियार से महिला के गले व सिर में हैं कई जख्म
विज्ञापन

आरोपी भी हैं पुलिस की गिरफ्त से बाहर, नहीं लग पा रहा कोई सुराग
मंगलवार को हुई थी हिमुडा के खाली कमरे में महिला की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। झाड़माजरी के भटोली कलां में हिमुडा के एक खाली कमरे में हुई अज्ञात महिला की हत्या की गुत्थी 24 घंटे बाद भी सुलझ नहीं पाई है। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी हत्या किसने और क्यों की इसका भी पता नहीं चल पाया। महिला को धारदार हथियार से मारा गया है। महिला की गर्दन और सिर में तेज हथियार से वार किए गए। पुलिस ने मोरचरी में रखवा दिया है। अगर 72 घंटे तक कोई पता नहीं चला तो पुलिस महिला का अंतिम संस्कार कर देगी।
मंगलवार दोपहर बाद भटोली कलां स्थित हिमुडा काॅलोनी में महिला का शव एक खाली कमरे में मिला। महिला के गले में तेज धारदार हथियार से हमला हुआ था। महिला की आयु 30 वर्ष के लगभग है। महिला ने काले रंग का सूट पहना हुआ है और महिला के गले व सिर में तेज धारदार हथियार से गहरे जख्म हैं। यह महिला कौन है यहां खाली कमरे में क्यों आई। इसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। हत्यारों ने कोई भी सुबूत मौके पर नहीं छोड़ा है। महिला के पास मोबाइल फोन तक नहीं मिला है।
विज्ञापन

उधर, इस बारे में उप पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि महिला का शव शिनाख्त के लिए शव गृह में रखा गया है। यदि 72 घंटे तक कोई जानकारी नहीं मिलेगी तो पुलिस शव का अंतिम संस्कार कर देगी। वहीं हत्या किसने की, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed