फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Oath administered to trainee nurses in Awasthi Nursing College, Nalagarh

Solan News: अवस्थी नर्सिंग कालेज नालागढ़ में प्रशिक्षु नर्सों को दिलाई शपथ

Mon, 03 Feb 2025 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। अवस्थी नर्सिंग कॉलेज नालागढ़ में लैंप लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षु नर्सों ने मानवता की सेवा करने की शपथ ग्रहण की। कॉलेज सभागार में आयोजित समारोह में मुख्यातिथि के रूप में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी उपस्थित रहीं।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष की छात्राएं मनप्रीत एवं रितुल ने सरस्वती वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता ज्योति सैनी एवं रिंपी शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की प्रधानाचार्य शुभा भारद्वाज, एसोसिएट प्रोफेसर समृद्धि ठाकुर एवं अंजलि ठाकुर ने प्रशिक्षु नर्सों को शपथ ग्रहण करवाई। मुख्यातिथि डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने कहा कि नर्सिंग एक पुनीत कार्य है, जिसमें मानवता की सेवा करने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने सभी प्रशिक्षु छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि जब भी वे अस्पताल में अपनी सेवाएं देने जाएं, तो पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करें। संस्थान के निदेशक ऋषभ अवस्थी ने कहा कि संस्थान का प्रयास है कि वह योग्य और मेधावी नर्सों को तैयार करें, ताकि वे मानवता की सेवा कर सकें। संस्थान के चेयरमैन चंद्र शेखर अवस्थी ने कहा कि कालेज न केवल शैक्षणिक गतिविधियों पर ध्यान देता है, बल्कि अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी प्रशिक्षु नर्सों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस मौके पर संस्थान की सचिव एवं नप उपाध्यक्ष तारा अवस्थी, निदेशक ऋषभ अवस्थी, डॉ. रिद्धि अवस्थी एवं अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ के प्रधानाचार्य डॉ. भूपिंदर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed