फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nutrition Fortnight emphasizes mental development and better eating habits of children

Solan News: पोषण पखवाड़ा में बच्चों के मानसिक विकास और बेहतर खान-पान पर जोर

Mon, 20 Apr 2026 12:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
जिलेभर की आंगनबाडी व स्कूलों में चलाया जा रहा अभियान
विज्ञापन

महिलाओं, किशोरियों को भी किया जा रहा जागरुक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 0 से 6 वर्ष के बच्चों के मानसिक विकास में तेजी लाने के उद्देश्य से पोषण पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसके तहत आंगनबाड़ियों और प्राथमिक स्कूलों में बच्चों, महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत महिलाओं को अपने बच्चों और स्वयं का ख्याल रखने और संतुलित आहार की जानकारी भी दी जा रही है। इसमें शुरुआत से ही बच्चाें के सही मानसिक विकास के लिए सही देखभाल के तरीके बताए जा रहे हैं। वहीं कई अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से भी महिलाओं तक इसकी जानकारी पहुंचाई जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी पद्मदेव शर्मा ने बताया कि इसके तहत अब तक महिलाओं को पोषण की जानकारी देना, गर्भवती महिलाओं की जांच करना, बच्चों को मोबाइल फोन से होने वाले नुकसान की जानकारी देना और बच्चाें को बाहरी खेलकूद के फायदों की जानकारी देने जैसे कई कार्यक्रम आंगनबाड़ी और स्कूलों में आयोजित किए गए है। उन्होंने बताया कि यह अभियान केंद्र सरकार की ओर से पूरे भारत में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य छोटे बच्चों और उनकी माताओं को पोषण से संबंधित सही जानकारी देना है। यह अभियान 23 अप्रैल तक चलेगा। उन्होंने सभी महिलाओं से आंगनबाड़ी जाकर पोषण से संबंधित सही जानकारी लेने और अभियान में भाग लेने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed