फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Number of dengue cases reach 77, municipal council starts fogging in rural areas also

परवाणू में अब तक डेंगू के 77 मामले, गांवों में भी फॉगिंग शुरू

Tue, 28 Jun 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में अब तक डेंगू के 77 मामले आ चुके हैं। ये सभी मामले परवाणू और आसपास के हैं। इन दिनों लगातार बढ़ते डेंगू के मामलों को लेकर नगर परिषद परवाणू ने साथ लगते क्षेत्रों में भी फॉगिंग कार्य शुरू कर दिया है। डेंगू का कहर अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में है।
स्वास्थ्य महकमे ने भी आशा वर्कर और हेल्थ वर्करों को टकसाल, कामली, टीपरा और जाबली में लोगों को जागरूक करने के लिए लगाया है। विभाग पॉजिटिव मामलों की जांच करने के लिए स्लाइड जांच भी करनी शुरू कर दी है। इससे पहले डेंगू का रैपिड कार्ड टेस्ट ही किया जा रहा था। तेजी से बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डेंगू के मामलों बढ़ते मामलों को लेकर ईएसआई अस्पताल परवाणू में रैपिड कार्ड से जांच की जा रही है। बीते दिनों की रिपोर्ट के अनुसार 60 लोग डेंगूू से पीड़ित थे लेकिन यह मामले तेजी से बढ़ रहे है। सोमवार को मामले 77 के पास पहुंच गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ईएसआई अधिकारी डॉ. विनोद कपिल ने बताया कि अभी तक परवाणू और साथ लगते क्षेत्रों में 77 पॉजिटिव मामले आए हैं। अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है। आशा वर्कर घर-घर जा कर लोगों को जागरूक कर रही है। लोगों को घर के आसपास साफ-सफाई और बरसात का पानी जमा न होने के बारे में कहा गया है। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष निशा शर्मा ने कहा कि डेंगू को फैलने से रोकने के लिए टीम कार्य कर रही है। हर सेक्टर में फॉगिंग करवाई जा रही है। इसी के साथ अब साथ लगते क्षेत्रों में भी फॉगिंग का निर्णय लिया है।

सफाई कर्मचारी भी कर रहे जागरूक
नगर परिषद परवाणू के सफाई कर्मी भी लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक कर रहे है। सफाई कर्मी घर-घर जाकर इश्तहार बांट रही है और लोगों को बरसात का पानी जमा न होने देने के बारे में आग्रह कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed