फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Now there will be no long queues in urban booths of Baddi

Solan News: बद्दी के शहरी बूथ में अब नहीं लगेंगी लंबी-लंबी कतारें

Fri, 31 May 2024 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 31 May 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
बद्दी बूथ को तोड़कर बना बददी-3 के नाम से नया मतदान केंद्र
विज्ञापन

इससे पहले यहां पर देरशाम तक होती रहती थी वोटिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी शहरी बूथ में अब मतदान करने के लिए मतदाताओं को लंबी-लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। यहां पर एक नया बूथ बना दिया गया है। ऐसे में अब यहां पर दो बूथ होने से वोट बंट गए हैं, जिससे अब मतदाता आराम से अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। इससे पहले यह बूथ दून विधानसभा का सबसे बडा बूथ था जिसमें 1485 के लगभग वोट थे। इस बूथ पर सुबह से मतदान की कतारें लग जाती थीं और एक मशीन होने के कारण मतदाता परेशान होते थे। 2022 के विधानसभा चुनावों में इस समस्या के बाद प्रशासन ने यहां पर एक नया बूथ बना दिया।

बीएलओ मधु कौशल ने बताया कि बद्दी बूथ को तोड़कर यहां पर बद्दी-3 नाम से एक नया बूथ बनाया गया है। इसमें 757 पात्र मतदाता हैं। जबकि पहले वाले बूथ बद्दी-1 मतदान केंद्र 80 में अब 709 वोट हैं। ऐसे में दो जगह वोट बंटने से कम समय में यहां पर मतदान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed