फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Now childrn study in science out of class

अब कक्षा के बाहर विज्ञान पढ़ेंगे स्कूली बच्चे

Mon, 20 Feb 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Mon, 20 Feb 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Now childrn study in science out of class
विज्ञान और गणित जैसे जटिल विषयों में विद्यार्थियों की रुचि अब बंद क्लासरूम में नहीं बढ़ाई जाएगी। - फोटो : demo pic

विज्ञान और गणित जैसे जटिल विषयों में विद्यार्थियों की रुचि अब बंद क्लासरूम में नहीं बढ़ाई जाएगी। स्टूडेंट्स को कक्षाओं से बाहर इन विषयों का व्यावहारिक ज्ञान मिलेगा। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण के साइंस सिटी और संबंधित संस्थानों में ले जाकर विज्ञान की बारीकियों को समझाया जाएगा। साथ ही प्रदर्शनियों की मद्द से गणित के विभिन्न फार्मूलों को याद करवाने पर काम होगा।  

विज्ञापन


सरकारी स्कूल के बच्चों में विज्ञान और गणित विषयों के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जिला के छह सरकारी स्कूलों का चयन होगा। इसमें कंडाघाट, रामशहर, कुठाड़ और धुंधन स्कूल को चयन हुआ है। अभी दो स्कूलों का चयन बाकी है। इसका खुलासा सर्व शिक्षा अभियान एवं आरएमएसए के तहत तहत डाइट सोलन में आयोजित बैठक में हुआ।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि इस अभियान के तहत जिला के बच्चों को मुश्किल लगने वाले विषय विज्ञान और गणित के प्रति उत्साह पैदा करना है। बच्चों को इन विषयों के प्रति आकर्षित करने के साथ उनके शोधों के बारे में जानकारी देना है। अभियान के तहत हजारों छात्रों को कक्षाओं से बाहर साइंस और मैथ को सीखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। साथ ही स्कूलों में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई जाती है। इसमें छात्र खुद मॉडल तैयार करते हैं। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी इन विषयों के प्रति जागरूक करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सौजन्य से चलाए जा रहे राष्ट्रीय आविष्कार अभियान को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने शुरू किया था। इसके तहत वर्ष 2015-16 में जिला में पहली बार गर्ल्स स्कूल सोलन, शमरोड़, ममलीग और दभोटा स्कूल का चयन किया गया। इसमें चयनित स्कूलों के छात्र-छात्राओं को साइंस सिटी कपूरथला और अन्य संस्थानों का भ्रमण भी करवाया गया। साथ ही विभिन्न प्रोजेक्टों के माध्यम से विज्ञान और गणित विषय को समझने में सहायता मिली। इसके बाद वर्ष 2016-17 में भी इसी तरह जिला के तीन स्कूल जिनमें धर्मपुर, अर्की (छात्र) और नालागढ़(कन्या) स्कूल शामिल रहे।


बच्चों में पैदा होगी विज्ञान के प्रति रुचि : नेगी
जिला परियोजना अधिकारी सोलन तरविंद्र कौर नेगी ने बताया कि इस वर्ष इस अभियान के तहत जिला के छह स्कूलों का चयन किया जाएगा। इसमें चार स्कूलों का चयन हो चुका है। लेकिन दो स्कूलों का चयन करना बाकी है। बताया कि ऐसे अभियानों द्वारा बच्चों में छोटी उम्र में ही विज्ञान और गणित जैसे विषयों के प्रति उत्साह पैदा किया जा सकता है। बैठक में ओपी कायस्थ, हेमराज कौशिक, नरेंद्र शर्मा, अनीता कौशल, डीएस पठानिया और सुनील चौहान समेत कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed