{"_id":"6abd0d0d8d7f5e71db0a15da","slug":"notice-to-defaulters-solan-news-c-176-1-sln1016-180385-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कूड़ा बिल न भरने पर 891 उपभोक्ताओं को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कूड़ा बिल न भरने पर 891 उपभोक्ताओं को नोटिस
विज्ञापन
तीन वार्डों से ही वसूलने हैं 58 लाख, चार साल से बिल दबाए बैठे हैं डिफॉल्टर
अब तक मात्र 2.21 लाख रुपये की ही हो सकी है रिकवरी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन ने कूड़ा बिल जमा न करने वाले डिफॉल्टरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। निगम की ओर से शहर के सात वार्डों के 891 बकायेदारों को कारण बताओ व बिल भुगतान करने के नोटिस थमा दिए गए हैं। आलम यह है कि केवल वार्ड नंबर दो, तीन और चार में ही निगम को 58 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि वसूलनी है, जबकि अब तक कुल रिकवरी महज 2.21 लाख रुपये ही हो पाई है।
निगम की इस कार्रवाई में सबसे ज्यादा डिफॉल्टर वार्ड नंबर दो में पाए गए हैं, जहां अकेले 491 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा वार्ड एक में 187, वार्ड तीन में 37, वार्ड चार में 73, वार्ड पांच में 51, वार्ड छह में 52 और वार्ड सात में 50 उपभोक्ताओं को नोटिस भेजे गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक शहर में कुल 19,040 उपभोक्ता हैं, जिनमें 11 हजार भवन मालिक और शेष किरायेदार हैं। इनमें से कई ऐसे भवन मालिक व किरायेदार हैं जिन्होंने पिछले चार साल से एक पैसा भी जमा नहीं कराया है। कई डिफॉल्टरों पर 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक का बिल लंबित पड़ा है। बार-बार नोटिस के बाद भी ढिलाई बरतने से नगर निगम की आय प्रभावित हो रही है, जिससे शहर के कई विकास कार्य ठप पड़े हैं।
कोट
लंबे समय से कूड़ा बिल जमा न करने वाले डिफॉल्टरों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अब तक सात वार्डों में कार्रवाई हुई है, जल्द ही बाकी वार्डों में भी नोटिस भेजे जाएंगे। उपभोक्ता डिजिटल मैपिंग के लिए अपना मोबाइल नंबर नगर निगम कार्यालय में जल्द रजिस्टर कराएं। -सुषमा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन