फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   No bus service to the college, 250 students forced to walk three kilometers

Solan News: कॉलेज तक बस सुविधा नहीं, तीन किमी पैदल चलने को मजबूर 250 विद्यार्थी

Wed, 12 Nov 2025 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
धर्मपुर से मंडोधार शिफ्ट हुए डिग्री कॉलेज तक पहुंचने के लिए निगम से छात्रों ने मांगी बस सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर/सोलन। धर्मपुर से मंडोधार शिफ्ट हुए डिग्री कॉलेज तक पहुंचने के लिए सरकारी बस सुविधा न होने से करीब 250 विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज छात्र संगठन ने अब परिवहन निगम से जल्द बस सेवा शुरू करने की पुरजोर मांग की है। कॉलेज छात्र संगठन की अध्यक्ष हिमानी और उपाध्यक्ष मुस्कान ने स्थानीय विधायक के माध्यम से भी परिवहन निगम को इस संबंध में मांग पत्र भेजा है।कॉलेज की प्राचार्या डॉ. राजेंद्र कश्यप ने बताया कि कॉलेज परिसर तक पहुंचने के लिए छात्रों को निजी बसों का सहारा लेना पड़ता है। ये निजी बसें छात्रों को धर्मपुर से कसौली जाने वाले मुख्य मार्ग पर ही उतार देती हैं। इसके बाद छात्र-छात्राओं को कॉलेज तक पहुंचने के लिए लगभग तीन किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों के पास निजी वाहन या बाइक हैं, वे तो आसानी से कॉलेज पहुंच जाते हैं, लेकिन अधिकतर विद्यार्थियों को प्रतिदिन यह परेशानी झेलनी पड़ रही है। छात्र संगठन ने बताया कि वे कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी से भी इस समस्या को उठा चुके हैं।

लगातार मांग के बावजूद नहीं मिली राहत
प्राचार्या ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन की ओर से बस सुविधा की मांग को लेकर लगातार पत्र लिखे जा रहे हैं, और यह मांग निरंतर उठाई जा रही है। लेकिन अभी तक इस समस्या पर कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed