फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   nithar durah seri car accident two dead kullu

हिमाचल: नित्थर के दुराह में दर्दनाक सड़क हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; दो लोगों की मौत

Fri, 18 Sep 2026 11:02 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, नित्थर (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नित्थर (कुल्लू)। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 18 Sep 2026 11:02 AM IST
सार

कुल्लू जिले की नित्थर उपतहसील में वीरवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दुराह पंचायत के डवार्च सड़क मार्ग पर सेरी के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
nithar durah seri car accident two dead kullu
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नित्थर उपतहसील की ग्राम पंचायत दुराह में वीरवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा दुराह के डवार्च सड़क मार्ग पर सेरी के पास रात करीब सवा आठ बजे हुआ। बताया जा रहा है कि आल्टो कार दुराह की ओर आ रही थी, तभी सेरी के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा।

विज्ञापन


हादसे में कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में दो लोग सवार थे और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। मृतकों की पहचान हरि सिंह निवासी शाह, ग्राम पंचायत लोट और श्याम लाल निवासी डवार्च, ग्राम पंचायत दुराह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाए शव
गहरी खाई में कार गिरने के कारण शवों को बाहर निकालना आसान नहीं था। पुलिस चौकी नित्थर के जवानों और स्थानीय लोगों ने मिलकर काफी मशक्कत की। शुक्रवार दोपहर करीब एक से तीन बजे तक चले प्रयासों के बाद दोनों शवों को सड़क तक निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल निरमंड भेज दिया। हादसे में आल्टो कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
डीएसपी आनी राजीव मेहता ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार दुराह की तरफ जा रही थी और सेरी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर मौजूद स्थानीय लोग भी घटना को देखकर हैरान रह गए। रात के समय गहरी खाई में बचाव कार्य करना पुलिस और स्थानीय लोगों के लिए बड़ी चुनौती रहा। शुक्रवार को लगातार प्रयासों के बाद शवों को सड़क तक पहुंचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed