{"_id":"65fc2548362da3d8fa09adfe","slug":"nhai-and-police-patrolling-team-removed-illegal-encroachment-from-four-lane-solan-news-c-176-1-ssml1040-118431-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: एनएचएआई व पुलिस पेट्रोलिंग टीम \n\nने हटाए फोरलेन से अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: एनएचएआई व पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने हटाए फोरलेन से अवैध कब्जे
Thu, 21 Mar 2024 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 21 Mar 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
लाउडस्पीकर से दी चेतावनी, दोबारा से बैठे तो होगी कानूनी कार्रवाई
परवाणू से सोलन तक फोरलेन के किनारे बैठे हैं कई अतिक्रमणकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों के बाद परवाणू से सोलन फोरलेन पर अतिक्रमणकारी रेहड़ी- फड़ी संचालकों को वीरवार को फिर से चेतावनी दी गई। एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम ने लाउडस्पीकर से चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद भी अतिक्रमणकारी नहीं हटते हैं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि धर्मपुर व इसके आसपास कब्जे करने वालों के खोखे अभी भी उसी स्थिति में है, जैसे पहले थे। फोरलेन पर अतिक्रमण रोकने के लिए एनएचएआई की हाईवे पेट्रोलिंग व पुलिस पेट्रोलिंग टीम संयुक्त अभियान चल रही है।
ग्रील कंपनी के अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि वीरवार को भी प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों के बाद हाईवे किनारे बार-बार अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई और कुछ को हटाया भी गया। अगर दोबारा कोई फोरलेन के किनारे बैठता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फोरलेन के किनारे बैठने वाले इन रेहड़ी फड़ी धारकों के कारण जहां जाम लगता रहता है, वहीं दुर्घटनाओं का डर भी रहता है। कई बार इन्हें हटाया जा चुका है, मगर यह बार-बार बैठ जाते हैं। ऐसे में अब एनएचएआई और पुलिस की टीम इस पर निगरानी रखेगी ताकि कोई यहां पर बैठ न सके।