{"_id":"5867a8624f1c1b425ceed1ae","slug":"new-year-celebration-in-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के जश्न से कारोबार में उछाल, खूब बिके केक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के जश्न से कारोबार में उछाल, खूब बिके केक
ब्यूरो, सोलन
Updated Sat, 31 Dec 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन की दृष्टि से अहम बड़ोग को साडा (विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण) में शामिल कर दिया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाभर में नववर्ष को लेकर पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों में खुशी माहौल है। खासकर पर्यटक स्थलों के होटलों में धूम है। इसके लिए जिला के पर्यटन स्थल कसौली, चायल, बड़ोग और कंडाघाट होटल के व्यवसायियों ने पर्यटकों को लुभाने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। न्यू ईयर पर सोलन के होटलों में फुल आक्यूपेंसी है। वहीं इस उत्सव को लेकर सोलन शहर में खूब रौनक देखने को मिली।
विज्ञापन
सोलन के मालरोड पर लोगों का काफी भीड़ रही। खासकर सोलन शहर में बेकरी की दुकानों पर केक की खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। इसके अलावा गिफ्ट की दुकानों पर उपहारों की खरीददारी भी युवा वर्ग ने जमकर की। यहीं नहीं मालरोड स्थित बेकरी मालिकों ने बताया कि नववर्ष के लिए उनके यहां केक के लिए लोगों ने पहले ही बुकिंग करवा ली थी। बताया कि ज्यादातर केक युवा वर्ग खरीद रहा है। कई जगह डीजे की धुनों पर युवाओं ने जमकर डांस किया। नए साल के जश्न के चलते कारोबार भी शानदार रहा।
विज्ञापन
युवाओं को 12 बजे का इंतजार
सोलन के चंबाघाट के युवा आशीष, किशोर, दीपिका, अरुण सूद, रमन, अमित ठाकुर, सन्नी, डिंपल, ज्योति, प्रीति, कंचन, आदित्य और चंचल ने बताया कि वह रात के 12 बजे का इंतजार कर रहे हैं। वह सबसे पहले फोन के जरिये अपने दोस्तों को नववर्ष की शुभकामनाएं देंगे। युवाओं को कहना कि वह हर साल नववर्ष को इसी तरह से मनाते आ रहे हैं।
विज्ञापन
बर्फबारी न होने से पर्यटक निराश
सोलन में पर्यटक क्रिसमस के दिन से ही बर्फबारी की उम्मीद कर रहे हैं लेकिन इस बार नववर्ष को बर्फबारी के बगैर ही मनाना पड़ेगा। ऐसा न होने से पर्यटक थोड़ा मायूस भी हैं। इसके अलावा जिला के धर्मपुर, परवाणू, नालागढ़, बद्दी, अर्की, दाड़लाघाट, कुनिहार और कुमारहट्टी में भी नववर्ष की रौनक रही। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर भी पर्यटकों को मौज मस्ती करते देखा गया।