{"_id":"65b105fbfd956195d606e528","slug":"new-voters-should-register-their-names-in-the-voter-list-solan-news-c-176-1-ssml1042-15074-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नए मतदाता वोटर लिस्ट में नाम करवाएं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नए मतदाता वोटर लिस्ट में नाम करवाएं दर्ज
विज्ञापन
कसौली विस क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर होगा कार्यक्रम
14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन की रूपरेखा तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर/परवाणू (सोलन)। कसौली विधानसभा क्षेत्र के तहत सभी बूथों पर 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी कसौली गौरव महाजन ने इस बारे में सभी बूथ अधिकारियों को अधिसूचना जारी कर दी और कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा। इस कार्यक्रम से नए मतदाताओं को वोटर लिस्ट में जोड़ा जाएगा। साथ ही उन्हें जागरूक भी किया जाएगा। इस दौरान लोगों को बूथ लेवल अधिकारी शपथ भी दिलवाएंगे।
इस बार 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की विषय-वस्तु वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम है। धर्मपुर क्षेत्र के सभी बूथ लेवल अधिकारियों की और से तैयारियां पूर्ण कर ली गई। उन्होंने बताया की बूथ पर नये मतदाताओं को सम्मानित किया जाएगा।
वहीं परवाणू में मतदाता दिवस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मनाया जाएगा। बीएलओ रजनीश बनयाल ने बताया कि इस मौके पर 18 वर्षीय नव युवाओं मतदाता वोटर लिस्ट में नाम कैसे जोड़ सकते हैं के बारे में जानकारी दी जाएगी। वहीं कसौली भाजपा युवा मोर्चा की ओर से भी परवाणू के सामुदायिक भवन में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, कसौली मंडल अध्यक्ष मदन मोहन मेहता नये मतदाताओं को जागरूक करेंगे।