{"_id":"6137af888ebc3eb62314edf8","slug":"new-polling-stations-will-be-built-in-kasauli-and-doon-solan-news-sml3829753143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसौली और दून में बनेंगे नए मतदान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसौली और दून में बनेंगे नए मतदान केंद्र
विज्ञापन
सोलन में लंबित राजस्व मामलों के निपटारे पर अधिकारी से बैठक करतीं उपायुक्त कृतिका कुल्हरी। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। जिले में तीन नए मतदान केंद्र बनेंगे। इन केंद्रों के लिए राजनीतिक प्रतिनिधियों की सहमति के बाद अनुमोदन का निर्णय उपायुक्त कृतिका कुल्हारी ने लिया है। यह जानकारी मंगलवार को मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने दी।
कृतिका कुल्हरी ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श के बाद दून में एक और कसौली विधानसभा क्षेत्र में दो नए मतदान केंद्र सृजित करने का अनुमोदन किया है।
कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र 91-मंधाला-1 के गांव जोहड़ापुर और सैंसीवाला के मतदाताओं की सुविधा के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला सैंसीवाला में 423 मतदाताओं के लिए नए मतदान केंद्र 91-क सैंसीवाला का अनुमोदन किया है।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र 35-धर्मपुर-2 के गांव राडोपेड और 86-धार के गांव मातला के मतदाताओं की सुविधा के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला राडोपेड में 361 मतदाताओं के लिए नए मतदान केंद्र 35-क-राडोपेड का अनुमोदन किया है।
कहा कि इसी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 97-नेरीकलां के गांव ओडर, हलदा, जगिरिया, महियूंण और सनोग के मतदाताओं की सुविधा के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला जगिरिया में 269 मतदाताओं के लिए नए मतदान केंद्र 97-क जगिरिया का अनुमोदन किया है।
इनसेट
अब यह होगी स्थिति
कृतिका कुल्हरी ने कहा कि तीन नए मतदान केंद्रों के अनुमोदन से सोलन जिले में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 576 हो जाएगी। कहा कि वर्तमान में जिले में अर्की में 132, नालागढ़ में 115, सोलन में 128, दून में 96 और कसौली में 105 मतदान केंद्र होंगे।
इनसेट
सोलन का एक मतदान केंद्र स्थानांतरित
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श के उपरांत सोलन विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। कहा कि सोलन विधानसभा क्षेत्र में सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सोलन के कार्यालय में स्थित मतदान केंद्र सोलन वार्ड नंबर-8 (1) को इस कार्यालय के स्थानांतरण के कारण सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन में स्थापित किया है।
ये रहे मौजूद
तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा ने मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 10 सितंबर, 2021 तक मतदाता सूचियों का प्रत्यक्ष सत्यापन कार्य किया जा रहा है। सोलन के विधायक डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल, भाजपा के नंदराम कश्यप तथा चन्द्रकांत शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिव कुमार, पूनम शर्मा, पार्वती तनवर तथा हतिंद्र पंवर, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के अनूप पराशर, नायब तहसीलदार निर्वाचन मोहिंद्र ठाकुर, निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
----