फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   New drinking water line will be laid from Dagroh in Dharampur with MLA fund

Solan News: धर्मपुर में विधायक निधि से बिछेगी डगरोह से नई पेयजल लाइन

Thu, 13 Jul 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 13 Jul 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने दिए जलशक्ति विभाग को आदेश
विज्ञापन

बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का भी लिया विधायक ने जायजा
अधिकारियों को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने वीरवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह धर्मपुर मे जलशक्ति विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभाग के अधिकारियों को धर्मपुर क्षेत्र के लिए डगरोह पेयजल योजना से पुरानी पाइप लाइन के साथ नई पाइप लाइन बिछाने के आदेश दिए। नई यह पाइप लाइन डगरोह पेयजल योजना से धर्मपुर के जलशक्ति विभाग के कार्यालय के साथ बने टैंंको तक बिछाया जाएगी। पानी की पाइप लाइनों का खर्चा विधायक निधि से दिया जाएगा। जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता भानु उदय ने बताया कि धर्मपुर उपमंडल के तहत 47 पेयजल योजना में से 19 पेयजल योजना को बहाल कर दिया गया है।

गौर रहे कि भारी बारिश के कारण कसौली विधानसभा क्षेत्र में हुई तबाही का इन दिनों विनोद सुल्तानपुरी जायजा ले रहे हैं। स्थानीय पंचायत व कसौली प्रशासन को मदद के लिए नुकसान का आकलन के आदेश दिए। आकलन के बाद नुकसान की रिपोर्ट जिला उपायुक्त सोलन के माध्यम से सरकार को सौंपी जाएगी। सुल्तानपुरी ने धर्मपुर, सनवारा, जाबली, कोटी दत्यार, परवाणू, प्राथा, जोहड़जी, भोजनगर, सुल्तानपुर के अनेकों क्षेत्रों में जाकर नुकसान का जायजा लिया और प्रभावितों को नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed