फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nephew arrested for stealing grandmother's jewelry

Solan News: नानी के गहने चुराने के आरोप में भांजा गिरफ्तार

Mon, 22 Jan 2024 04:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 04:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन



अर्की के बैहली गांव में हुई थी बीते नवंबर में चोरी
आरोपी बिलासपुर जिले के शिकरोह का रहने वाला

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस ने अर्की क्षेत्र के बैहली गांव में चोरी के मामले में शिकायतकर्ता के भांजे को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, बीते 06 दिसंबर को महेंद्र सिंह निवासी गांव बैहली तहसील अर्की जिला सोलन ने थाना अर्की में शिकायत दी थी कि 23 नवंबर को इनका भांजा चमन लाल उर्फ पिंकू जो गांव शिकरोहा (बिलासपुर) का रहने वाला है, इनके घर आया था और रात को भी इनके घर पर ही ठहरा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि वह 24 नवंबर को इनके घर से वापस गया और इनके घर से इनकी मां के सारे गहने भी चुरा कर ले गया। जब इन्होंने भांजे से बात की तो उसने चोरी के बारे में जानकारी होने से मना कर दिया और इन्हें गाली-गलौज की व धमकियां देने लगा। चुराए गए गहनों में इनकी मां का सोने का चाक, सोने के झुमके, सोने की अंगूठी, चांदी की पायलों के दो जोड़े, चांदी की दो छणकांगणियां हैं। शिकायत पर पर थाना अर्की में मामला दर्ज किया गया। इसके आधार पर 21 जनवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द चोरी किए गए गहनों को भी बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article