फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nem Chand Thakur's new book Lama Hai To Jomo Bhi is published

Solan News: नेम चंद ठाकुर की नई पुस्तक लामा हैं तो जोमो भी हैं प्रकाशित

Sat, 25 Apr 2026 01:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
किन्नौर जनपद को केंद्र में रखकर लिखी हैं यह पुस्तक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध इतिहासवेत्ता नेम चंद ठाकुर की नवीन पुस्तक ‘लामा हैं तो जोमो भी हैं’ प्रकाशित हुई है। किन्नौर जनपद को केंद्र में रखकर लिखी गई यह पुस्तक 312 पृष्ठों और 44 छायाचित्रों से सुसज्जित है, जिसे दिल्ली स्थित चंद्रमुखी प्रकाशन ने प्रकाशित किया है। पुस्तक की भूमिका में लेखक ने किन्नर जाति की ऐतिहासिक और भौगोलिक पहचान की विस्तृत पड़ताल की है। साथ ही विभिन्न यात्राओं के अनुभवों के माध्यम से किन्नौर के जनजीवन, इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और बौद्ध धर्म पर प्रकाश डाला गया है। पुस्तक का लगभग आधा भाग बौद्ध सन्यासियों के जीवन, शिक्षा, इतिहास, संस्कृति और दैनिक दिनचर्या पर केंद्रित है। इसके अलावा लेखक ने किन्नर कैलाश यात्रा, किन्नर कैलाश परिक्रमा, यूला कांडा और जंगराम गोरी यात्राओं के दौरान एकत्रित जानकारी भी साझा की है। अर्की तहसील के अंदरौली गांव से संबंध रखने वाले नेम चंद ठाकुर पिछले करीब 10 वर्षों से किन्नौर क्षेत्र की यात्राएं कर रहे हैं। यह उनकी नौवीं पुस्तक है। उल्लेखनीय है कि नेम चंद ठाकुर को वर्ष 2023 में हिमाचल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें वर्ष 2024 के लिए लखनऊ की शब्दशत्ता पत्रिका और वर्ष 2025 के लिए कुल्लू स्थित भूट्टिको विवर्ज द्वारा पुरोहित चंद्रशेखर बेबस लोक साहित्य राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed