फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   NDRF mock drill Information about disaster given from

Solan News: एनडीआरएफ ने मॉकड्रिल से दी आपदा की जानकारी

Sat, 18 Nov 2023 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 18 Nov 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
न्यू ज्ञान धाम पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। न्यू ज्ञान धाम पब्लिक स्कूल नालागढ़ में प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए मॉकड्रिल की गई। इस दौरान भूकंप से बचने का अभ्यास किया गया। दोपहर 12 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद तुरंत विद्यार्थियों को बाहर निकाला गया। वहीं जो विद्यार्थी कक्षाओं में फंस गए उन्हें स्कूल की रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला और उनकी गिनती की गई। यह बचाव कार्य स्कूल में आयोजित मॉकड्रिल के दौरान किया गया। जिसमें एनडीआरएफ की टीम ने विद्यार्थियों को आपदा के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान सायरन बजते ही विद्यार्थियों में क्लास रूम में सुरक्षित जगह पर अपने आप को छिपा लिया जैसे ही दूसरा सायरन बजा सारे बच्चे बाहर ग्राउंड में आ गए। जब उनकी क्लास टीचर ने उनकी गिनती की गई तो स्कूल की सूचना कमेटी की अध्यक्ष सीमा ने बताया की कक्षाओं में विद्यार्थी फंसे हुए है उसके बाद सर्व कमेटी की अध्यक्ष अनुबाला व उनकी टीम क ओर से छानबीन की गई और घायल विद्यार्थियों की जानकारी मुख्याध्यापिका व 14वीं वाहिनी के सब इंस्पेक्टर मनोज गोस्वामी को दी गई। रेस्क्यू टीम व एनडीआरएफ की टीम ने बच्चों को कक्षा से बाहर निकाला व सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया। उसके बाद घायलों को मेडिकल कमेटी की अध्यक्ष डॉ. ज्योति व एनडीआरएफ के रेस्क्यू टीम ने प्राथमिक चिकित्सा दी। इस मौके पर एनडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर मनोज गोस्वामी व उनकी टीम ने विभिन्न आपदाओं व लाइफ सेविंग तकनीक के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed