{"_id":"47f29b8c75f24e8faac747bf6987e2ad","slug":"nauni-university-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौणी विवि में मिसाल बने शेड में लावारिस पशुओं की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौणी विवि में मिसाल बने शेड में लावारिस पशुओं की अनदेखी
ब्यूरो, अमर उजाला/ (सोलन)।
Updated Mon, 25 Jan 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल आचार्य देवव्रत के दिए दिशा निर्देश के बाद नौणी विवि ने लावारिस पशुओं को एक स्थान पर रखने के लिए शेड बनाकर विवि प्रबंधन ने वाहवाही तो लूट ली है। लोगों का आरोप है कि यहां पशुओं की अनदेखी की जा रही है। इस शेड में 13 गाय में एक तीन दिन से मृत पड़ी है लेकिन संबंधित विभाग को तमाम सूचनाएं देने के बाद गाय के शव को उठाया नहीं गया है।
विज्ञापन
वहीं एकत्र किए पशुओं को चारा तक नसीब नहीं हो पा रहा है। वहीं जब इस संबंध में अधिकारियों से जानना चाहा तो उसके बाद गाय के संस्कार की मुहिम शुरू हो गई। अधिकारियों ने तमाम आरोपों को सिरे से खारिज किया है। तर्क है कि रविवार को गाय की मौत हुई है। सोमवार दोपहर बाद उसे दबाया गया। नौणी के पड़ह गांव में बने इस शेड में लगभग 12 और लावारिस पशुओं को रखा गया है।
विज्ञापन
लगभग 4 महीने पहले पशुओं को यहां रखा गया था। वहीं लोगों का आरोप है कि पशुओं के लिए ठीक से चारे का प्रबंध विवि द्वारा नहीं किया जा रहा है। इस शेड का जिम्मा विवि के वेटरनरी विभाग के पास है। विवि द्वारा इस शेड की देख-रेख के लिए नियुक्त किए गए कर्मचारी जीत राम ने बताया कि मृत गाय की जानकारी विवि के अधिकारियों को तीन दिन पहले ही दे दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके कारण मृत गाय को जिंदा पशुओं के साथ रखना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि विवि द्वारा पशुओं के लिए चारा नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन