{"_id":"6617dfb438857660b10ed4a9","slug":"nauni-and-western-sydney-universities-discussion-on-dual-degree-programs-took-place-between-solan-news-c-176-1-ssml1040-119531-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नौणी और वेस्टर्न सिडनी विश्वविद्यालयों के \n\nबीच हुई दोहरी उपाधि कार्यक्रमों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नौणी और वेस्टर्न सिडनी विश्वविद्यालयों के बीच हुई दोहरी उपाधि कार्यक्रमों पर चर्चा
Thu, 11 Apr 2024 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 11 Apr 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
डिग्री कार्यक्रमों के साथ पीएचडी व एमएससी करेंगे विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने नौणी विश्वविद्यालय का दौरा किया और दोनों संस्थानों के बीच दोहरे डिग्री कार्यक्रमों और संभावित सहयोग पर चर्चा की। वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी की प्रो-वाइस चांसलर प्रोफेसर लिंडा टेलर के साथ नई दिल्ली कार्यालय की एक प्रतिनिधि कोपल भी इस बैठक का हिस्सा रहीं।
नौणी विवि के कुलपति प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। नेरी और थुनाग सहित विवि के सभी चार घटक कॉलेजों के डीन और सभी वैधानिक अधिकारियों ने इस चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रो चंदेल ने बताया कि इस चर्चा में विभिन्न शैक्षणिक डिग्री कार्यक्रमों के साथ-साथ एमएससी और पीएचडी कार्यक्रमों में दोहरी डिग्री जैसे विषय शामिल थे। इसके अतिरिक्त, फैलोशिप के अवसरों और पात्रता मानदंडों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद, प्रोफेसर लिंडा टेलर ने स्नातक छात्रों के साथ बातचीत की और दोनों विश्वविद्यालयों के बीच सहयोगात्मक प्रयासों और उनके लिए फैलोशिप के अवसरों पर प्रकाश डाला।
पिछले वर्ष, दोनों विवि ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) के माध्यम से अपनी साझेदारी को औपचारिक रूप दिया। जिसका उद्देश्य संयुक्त रूप से बीएससी, एमएससी और डॉक्टरेट स्तरों पर दोहरी डिग्री कार्यक्रम पेश करना था। ये कार्यक्रम छात्रों की रोजगार क्षमता, कौशल सेट और बागवानी, वानिकी, जैव प्रौद्योगिकी और खाद्य प्रौद्योगिकी जैसे प्रौद्योगिकी-संचालित क्षेत्रों की समझ को समृद्ध करने के लिए तैयार किए गए।