फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   National Scholarship Portal Biometric authentication started

Solan News: नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल का बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण शुरू

Fri, 15 Dec 2023 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 15 Dec 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा को बनाया है नोडल अधिकारी
विज्ञापन

जिले के सभी शिक्षा खंडों में जाकर किया जा रहा प्रमाणीकरण
योजना में सरकारी और सभी निजी शिक्षण संस्थान हैं शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण किया जा रहा है। जिसमें महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, बीएड कॉलेज, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पॉलिटेक्निक संस्थान, माध्यमिक व उच्च पाठशालाओं का नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के लिए बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण किया जा रहा है। इसका नोडल अधिकारी उप निदेशक उच्च शिक्षा काे बनाया गया है।
इसके तहत इन दिनों सोलन के शिक्षा खंड में बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण किया जा रहा है। जिसमें शिक्षा ब्लॉक के तहत आने वाले संस्थानों के मुखिया एवं स्कॉलरशिप नोडल ऑफिसर शामिल किए जा रहे हैं। इस प्रक्रिया में भाग लेना प्रत्येक संस्थान के लिए आवश्यक है जिन संस्थानों के मुखिया एवं स्कॉलरशिप नोडल ऑफिसर का पहले ही बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण हो चुका है वे संस्थान इस प्रक्रिया में दोबारा भाग नहीं लेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा डॉ. जगदीश नेगी ने बताया कि बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसमें उन्हें जिला नोडल ऑफिसर बनाया गया है। अभी तक तीन शिक्षा ब्लॉक में कार्य किया जा चुका है। इस पोर्टल में पंजीकरण के बाद विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति में किसी भी प्रकार का घोटाला नहीं हो सकता। इस पोर्टल से छात्रवृत्ति के लाभार्थी विद्यार्थियों को सीधे उनके बैंक खाते में छात्रवृत्ति की राशि डाली जाएगी, जिसकी जानकारी उनके पास भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed