फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nalagrah MC president elected soon

नालागढ़ नप अध्यक्ष पद के लिए सियासत तेज

Mon, 20 Mar 2017 10:27 PM IST
सोलन,नालागढ़, ब्यूरो
सोलन,नालागढ़, ब्यूरो Updated Mon, 20 Mar 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
Nalagrah MC president elected soon
नालागढ़ में बगावत करने वाले पाषऱ्र्षद। - फोटो : अमर उजाला

नगर परिषद अध्यक्ष नालागढ़ का त्यागपत्र मंजूर हो गया है। अब नए अध्यक्ष की ताजपोशी जल्द होना तय है। अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पार्षदों ने बहुमत साबित करने की तय तिथि पर सोमवार को एसडीएम से भेंट की। इसमें जल्द अध्यक्ष पद की ताजपोशी की मांग उठाई।

विज्ञापन


इसके बाद पार्षदों ने मंत्रणा करने के बाद एसडीएम के माध्यम से जिलाधीश से पत्राचार भी किया, जिसमें शहर के विकास कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए जल्द ही नए अध्यक्ष के चयन के लिए बैठक बुलाने की मांग उठाई गई। अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पार्षद 25 दिन बाद नालागढ़ पहुंचे है। पार्षदों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि अध्यक्ष ने अपना त्यागपत्र दे दिया है बल्कि वह बहुमत साबित करने वाली निर्धारित की 20 मार्च की बैठक को लेकर पहुंचे थे जहां उन्हें सारी जानकारी हासिल हुई।
विज्ञापन


यह है पूरा सियासी मामला  
नालागढ़ परिषद के तहत नौ वार्ड आते हैं। इसमें से 5 पार्षदों ने नो कांफिडेंस मोशन अध्यक्ष के खिलाफ लाया है, उनमें वार्ड-दो से पार्षद धर्मेंद्र राणा, वार्ड-ती से पवन कुमार, वार्ड-पांच से अल्का वर्मा, वार्ड-सात की पार्षद एवं मौजूदा उपाध्यक्ष सरोज शर्मा और वार्ड-नौ से पार्षद मनोज वर्मा शामिल हैं। उन्होंने 27 फरवरी को जिलाधीश सोलन से भेंट की और अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया। इसके बाद अध्यक्ष ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेशों के तहत होगी बैठक तय : गर्ग
एसडीएम नालागढ़ आशुतोष गर्ग ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पार्षद उनसे बैठक करने पहुंचे थे, जहां उन्हें अध्यक्ष द्वारा इस्तीफा देने की सूचना दी गई। इस पर उन्होंने जल्द ही बैठक बुलाने की मांग की है। बैठक के बाद उन्होंने जिला प्रशासन को उनके माध्यम से पत्र भी सौंपा है जिसे आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया है। जिला प्रशासन द्वारा आदेशों के बाद ही बैठक की तारीख घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed