फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nalagarh Industry Association expressed concern over slow progress of four lane work.

Solan News: नालागढ़ उद्योग संघ ने फोरलेन का कार्य धीमा चलने पर जताई चिंता

Fri, 21 Jun 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 21 Jun 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
बरसात शुरू होने पर होगी कनेक्टिविटी में होगी परेशानी
विज्ञापन

एनएचएआई के अधिकारियों से कार्य में तेजी लाने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़(सोलन)। उद्योग संघ नालागढ़ ने पिंजौर नालागढ़ फोरलेन का निर्माण कार्य धीमा चलने पर चिंता जताते हुए रोष जाहिर किया है। संघ का मनाना है कि औद्योगिक इकाइयों को भारी क्षति और असुविधा से बचाने के लिए बारिश से पहले इसमें तेजी लाने की जरूरत है।

संघ की अध्यक्ष अर्चना त्यागी ने कहा कि नालागढ़ बद्दी एनएच-105 पर फोरलेन का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है, अभी तक विभिन्न स्थानों पर पुल-पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। वे सभी अधूरे हैं। आने वाली बरसात में उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों को आने-जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


संघ ने एनएच का निरीक्षण किया और पाया कि सड़क कई जगहों पर संकरी है, जिसके कारण हमेशा ट्रैफिक जाम की संभावना बनी रहती है, कुछ जगहों पर बड़े गड्ढों को भी बारिश से पहले भरने की जरूरत है। नालियों का निर्माण कार्य भी लंबित है। इन सभी अनियमितताओं के कारण बरसात के मौसम में बहुत कठिनाई होने वाली है। हर कोई जानता है कि पिछले साल बारिश के दौरान बीबीएन में हुई लापरवाही की कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी थी। कनेक्टिविटी बाकी राज्यों से पूरी तरह कट गई थी और बीबीएन क्षेत्र एक द्वीप जैसा बन गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नालागढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक से मांग की है कि फोरलेन के कार्य में तेजी लाएं ताकि कम से कम एक लेन को सुचारू रूप से चालू किया जा सके और असुविधा से बचा जा सके। उधर, एनएचएआई के प्रोजेक्ट प्रभारी असलम खान ने बताया कि बालद खड्ड पर पुल चालू हो गया है। मंडावाला में शीघ्र चलने वाला है। किशनपुरा में भी पुल तैयार है। कीरतपुर में समय लग सकता है लेकिन वहां पर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए अस्थाई पुल बनाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed