फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nalagarh College dominates in speech competition

Solan News: भाषण प्रतियोगिता में नालागढ़ कॉलेज का दबदबा

Fri, 31 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी विषय पर छात्रों ने रखे अपने विचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भ्रष्टाचार को रोकने और समाज में सतर्कता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय एसवी और एसीबी (सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) पुलिस स्टेशन बद्दी की ओर से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। यह प्रतियोगिता सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 (27 अक्तूबर से 1 नवंबर) के तहत चितकारा यूनिवर्सिटी में हुई। भाषण का विषय सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी रखा गया था, जिस पर लगभग छह महाविद्यालयों के छात्रों ने अपनी बेबाक राय रखी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ के छात्रों का दबदबा रहा। उन्होंने तीनों शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाया। इसमें समीक्षा ठाकुर ने पहला,शुभम कुमार पंडित ने दूसरा व रक्षा सैनी और सतविंदर कौर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। बद्दी पुलिस थाना प्रभारी प्रतिभा चौहान ने विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया और उनसे समाज में ईमानदारी और पारदर्शिता के वाहक बनने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed