{"_id":"6959712f67ad223fc107ecee","slug":"nalagarh-blast-is-a-result-of-congresss-failed-law-and-order-dr-sajal-solan-news-c-176-1-sln1010-160603-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ धमाका कांग्रेस की विफल कानून-व्यवस्था का परिणाम: डॉ. सैजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ धमाका कांग्रेस की विफल कानून-व्यवस्था का परिणाम: डॉ. सैजल
विज्ञापन
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बोले,मामले में निष्पक्ष जांच न हुई तो सड़क से सदन तक जाएगा मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/नालागढ़। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने नालागढ़ में हुए संदिग्ध धमाके, एनआईए जांच और क्षेत्र की लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। सैजल ने कहा कि पुलिस थाना नालागढ़ के समीप हुए धमाके, आसपास की इमारतों के शीशे टूटने और एनआईए व फॉरेंसिक टीम के मौके पर पहुंचने से यह साफ है कि मामला अत्यंत गंभीर है। इसके बावजूद कांग्रेस सरकार इसे सामान्य घटना बताकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने नालागढ़ के डीएसपी भीष्म ठाकुर की तैनाती को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि डीएसपी जनवरी 2024 में सेवानिवृत्त हो चुके थे, इसके बावजूद उन्हें दो वर्ष का एक्सटेंशन देकर नालागढ़ जैसे अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र में तैनात किया गया। यह फैसला प्रशासनिक दृष्टि से भी और सुरक्षा के लिहाज से भी पूरी तरह समझ से परे है। उन्होंने चेताया दी कि यदि कांग्रेस सरकार ने कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक नियुक्तियों में पारदर्शिता नहीं लाई, तो भाजपा नालागढ़ ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में इस मुद्दे पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।