फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nalagarh BDC chairman resigns after no-confidence motion

Solan News: अविश्वास प्रस्ताव के बाद नालागढ़ बीडीसी अध्यक्ष ने दिया त्यागपत्र

Tue, 25 Apr 2023 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ ब्लॉक समिति के अध्यक्ष ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। आठ दिन पहले ग्राम सभा की बैठक में दो दर्जन से अधिक सदस्यों ने बीडीसी अध्यक्ष बलविंद्र कौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया था। इसके चलते अध्यक्ष ने मंगलवार को अपने पद से त्यागपत्र बीडीओ गौरव धीमान को सौंप दिया है।
विज्ञापन

दो साल पहले बलविंद्र कौर और जुखाड़ी पंचायत की बीडीसी सदस्य सुमन बंसल के बीच मुकाबला था, लेकिन बलविंद्र कौर को दो साल के लिए पहले मौका दिया गया। अब दो साल बीत जाने के बाद विधायक केएल ठाकुर की समर्थक बलविंद्र कौर को पद से हटाने की मांग रखी तो वह आनाकानी करने लगी। 18 अप्रैल को सुरेंद्र सैणी, सुमन बंसल, मनोज धीमान, रीना देवी, सुषमा देवी, नंदलाल, विकास, मुकेश, योगेश, स्वाति देवी, परमजीत कौर, राणो देवी, जय किशन, गुरवचन, सुरेंद्र कौर, विद्या देवी, हरदीप कुमरा, बलकीर, दाता राम, रमेश ठाकुर, हरविंद्र कौर, हरपाल कौर, अजमेर, रणजीत कौर ने उसके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन

बीडीओ गौरव धीमान ने बताया कि नालागढ़ ब्लॉक समिति में 40 सदस्य है जिसमें 25 सदस्यों ने बलविंद्र कौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया था। मंगलवार को बीडीसी सदस्य बलविंद्र कौर ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने इस बारे में उपायुक्त को अवगत करा दिया गया है। उपायुक्त के आदेश पर जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। वहीं, बीडीसी अध्यक्ष बलविंद्र कौर ने त्यागपत्र देने के पीछे पारिवारिक कारण बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed