फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   nagar panchayat election

Solan News: नगर पंचायत कंडाघाट में भाजपा का कब्जा, मोनिका अध्यक्ष, राजकुमार बने उपाध्यक्ष

Tue, 28 Jul 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
कंडाघाट नपं में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट नगर पंचायत में भाजपा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कब्जा कर लिया है। सर्वसम्मति से भाजपा समर्थित मोनिका पंडित को नगर पंचायत का नया अध्यक्ष चुना गया, जबकि राजकुमार को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में कांग्रेसी पार्षद भी मौजूद रहे, लेकिन उन्होंने अपना प्रत्याशी नहीं दिया। वहीं स्थानीय विधायक डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने बैठक से किनारा किया। नगर पंचायत कंडाघाट में कुल 7 पदों में पांच पर भाजपा समर्थित और दो पर कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने जीत दर्ज की है। एक पार्षद ने नौकरी लगने पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में भाजपा के पास पहले ही बहुमत था। इससे पहले शनिवार को चुनाव के लिए बैठक हुई थी, लेकिन कोरम पूरा न होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। जीत की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोनिका पंडित और उपाध्यक्ष राजकुमार का फूल-मालाओं से स्वागत किया और कंडाघाट बाजार में पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. राजेश कश्यप, रविंद्र परिहार, मंडलाध्यक्ष मदन ठाकुर, धर्म सिंह ठाकुर, मनीष सूद और पंकज ठाकुर मौजूद रहे।

इनसेट
विकास और पारदर्शी रहेगी प्राथमिकता
भाजपा नेताओं ने इस जीत को पार्टी की जनहितैषी नीतियों और आम जनता के विश्वास की जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही पार्टी का मुख्य उद्देश्य रहेगा। वहीं, नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोनिका पंडित ने सभी पार्षदों और स्थानीय नगरवासियों का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगी और कंडाघाट के विकास के लिए बिना किसी भेदभाव के पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed