फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   muslim urged to fullfil demand

वोट के खातिर इस्तेमाल किए मुस्लिम

Sat, 19 Mar 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन Updated Sat, 19 Mar 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
muslim urged to fullfil demand
मुसलिम वेलफेयर सोसायटी की बैठक में सरकार पर मुसलिम समुदाय के साथ सौतेला रवैया अपनाने का आरोप लगाया गया। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

मुसलिम वेलफेयर सोसायटी की बैठक में सरकार पर मुसलिम समुदाय के साथ सौतेला रवैया अपनाने का आरोप लगाया गया। कहा कि यह समुदाय विकास की दौड़ में पिछड़ रहा है। सरकार ने 15 सूत्रीय कार्यक्रम को लागू न करके समुदाय के हितों की अनदेखी की है।

बद्दी के बसंती बाग में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नसीब मोहम्मद दीदान ने कहा कि सरकार ने शिक्षा के अधिकार को सभी के लिए अनिवार्य किया। समुदाय को कहा गया कि मदरसों को शिक्षा विभाग में पंजीकरण कराए। सरकार ने समुदाय के लोगों से जो वायदे किए हैं वह उसके विपरीत कार्य कर रही है। अब न तो इन मदरसों में विभाग के पाठ्यक्रम लागू हो पाए न ही उन्हें अध्यापक उपलब्ध करवाकर कोई ग्रांट दी गई। इससे समुदाय के बच्चे शिक्षा के अधिकार से वंचित हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष साबरद्दीन ने कहा कि कब्रिस्तान के लिए जमीन की कोई व्यवस्था नहीं है। शमशानघाट के लिए जहां पर सरकार की ओर से अनुदान मिलता है वहीं कब्रिस्तान के लिए कोई भी पैसा सरकार की ओर से नहीं मिल रहा। मुस्लिम विधवा को पेंशन नहीं दी जा रही है। समुदाय को मात्र वोट के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। पिक एंड चूज की राजनीति से समुदाय के लोग आज असहाय महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में बीबीएन के गठन पर भी चर्चा हुई। राज खान को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। 3 अप्रैल को नालागढ़ में बैठक बुलाई गई है जिसमें इकाई का गठन किया जाएगा। इस मौके संयुक्त सचिव गुमाम कादिर और सलीम कुरैशी, वित्त सचिव समीर खान, शहनवाज, राज खान, छोटू खान, अब्बाल अली और लाल मोहम्मद अब्बाज चौधरी ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed