{"_id":"5ffc5a658ebc3e31d7010ae9","slug":"municiplity-election-results-prove-people-s-trust-in-congress-shiv-solan-news-sml3574030199","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता ने कांग्रेस पर जताया विश्वास : शिव कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता ने कांग्रेस पर जताया विश्वास : शिव कुमार
विज्ञापन
सोलन। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि सोलन सहित प्रदेश की जनता ने नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पर विश्वास जताया है। लोगों ने भाजपा की साम, दाम, दंड और भेद की नीति को करारा जवाब देते हुए कांग्रेस को बहुमत दिया है। प्रेस वार्ता में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश और देश में महंगाई चरम सीमा पर है। जयराम सरकार ने बिजली के रेट बढ़ा दिए। महंगाई घोड़े की गति से दौड़ रही है। यहां तक कि डिपुओं में दालों और तेल के दाम में भी इजाफा कर दिया। यही नतीजा रहा कि जनता ने भाजपा को को चुनाव में नकार दिया है।
भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा के पार्टी अध्यक्ष को इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने नप परवाणू और नपं अर्की सहित बद्दी में समर्थन पर जनता का आभार जताया। शिव कुमार ने कहा कि परवाणू में भाजपा ने ऐसे हालात पैदा कर दिए थे कि लोग परेशान हो उठे थे। कैबिनेट मंत्री के हस्तक्षेप के बावजूद कांग्रेस को यहां बहुमत मिला। उन्होंने कहा कि डॉ. सैजल पूरे प्रदेश के मंत्री हैं लेकिन उन्होंने चुनाव के दौरान परवाणू पर ही फोकस रखा। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुल राकेश पंत, महासचिव शिवदत्त, हरिवंश शर्मा, डॉ. जतिन सोनी मौजूद रहे।