फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Municipal Corporation will issue online Property tax bill will come via SMS

Solan News: नगर निगम ऑनलाइन जारी करेगा संपत्ति कर के बिल, आएगा एसएमएस

Mon, 17 Jun 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 17 Jun 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
वार्ड पांच के 298 घरों को ट्रायल आधार पर बिल किए जारी
विज्ञापन

15 दिन में टैक्स जमा करने पर मिलेगी 10 फीसदी की छूट
शहर में 19 माह बाद एक साथ जारी होंगे संपत्ति कर के बिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में नगर निगम ऑनलाइन माध्यम से प्रोपर्टी टैक्स बिल जारी करेगा। इसके लिए लोगों को एसएमएस के माध्यम से सूचना प्राप्त होगी। इसके बाद ऑनलाइन ही इसके भुगतान की सुविधा भी मिलेगी। निगम ने वार्ड पांच में ट्रायल आधार पर बिल जारी कर दिए हैं। अभी वार्ड के 298 घरों को बिल ऑनलाइन माध्यम से दिए हैं। खास बात यह है कि ऑनलाइन बिल जारी करने से कागज की भी बचत होगी।
अब आगामी दिनों में अन्य वार्डों में बिल जारी करने की योजना निगम ने तैयार कर ली है। यह बिल 19 माह के प्रोपर्टी टैक्स के होंगे। हालांकि निगम 15 दिन में टैक्स जमा करवाने वालों को 10 फीसदी तक की छूट भी देगा। साथ ही शहरवासी दो चरण में इसका भुगतान कर सकेंगे। शहर में चार अगस्त 2022 से 31 मार्च 2024 तक की अवधि के बिल जारी होंगे। ऑनलाइन बिल में कोई दिक्कत आने पर निगम की टीम से भी लोग संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

नगर निगम बनने के बाद शहर में प्रोपर्टी टैक्स को लेकर सर्वे किया गया था। सर्वे को लेकर अगस्त 2022 से शहर में टैक्स एकत्र नहीं किया जा रहा था। वहीं वर्ष 2023 में शहर में सर्वे शुरू किया था। नगर निगम के अनुसार शहर में 14105 संपत्तियों का सर्वेक्षण किया। वहीं 442 भवन ऐसे हैं जिनका अभी निमार्ण कार्य चला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
शहर में ऑनलाइन माध्यम से बिल जारी किए जाएंगे। इसके लिए ट्रायल किया गया है और वार्ड पांच में 298 घरों को बिल आवंटित किए गए हैं। कोई दिक्कत आने पर लोग निगम कर्मियों से संपर्क कर सकते हैं।
-एकता काप्टा, आयुक्त नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed