फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Municipal corporation to supply water every third day in Solan town

सोलन शहर में अब तीसरे दिन मिलेगी लोगों को पानी की सप्लाई

Thu, 17 Nov 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। नगर निगम सोलन शहर के बाशिंदों को अब तीसरे दिन पेयजल सप्लाई करेगा। पानी की किल्लत खत्म होने के बाद नगर निगम ने लोगों को राहत देने का निर्णय लिया है। इससे शहरवासियों को काफी फायदा मिलेगा और पानी की समस्या से भी नहीं जूझना पड़ेगा।
बरसात के मौसम में लोगों को पेयजल समस्या से काफी परेशान होना पड़ रहा था। योजनाओं में गाद आने से नगर निगम ने चार से पांच दिन बाद सप्लाई कर दी थी। पेयजल समस्या अधिक होने के बाद लोगों को प्राकृतिक स्रोतों से पानी की व्यवस्था करने पर मजबूर हो गए थे। अभी तक लोगों को चौथे दिन सप्लाई दी जा रही थी।
विज्ञापन

शहर के लिए पेयजल सप्लाई गिरि पेयजल और अश्वनी पेयजल योजना से की जाती है। इन योजनाओं से शहर को इन दिनों एक करोड़ लीटर पानी की सप्लाई दी जा रही है। इससे पहले जल शक्ति विभाग की ओर से कम पानी की सप्लाई दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल योजनाओं में गाद आने के चलते बरसात के मौसम में पूरा पानी लिफ्ट नहीं हो पा रहा था। इसके चलते शहर के पेयजल टैंकों में करीब 60 लाख लीटर ही पानी पहुंच रहा था। इस कारण शहरवासियों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा था। अब योजनाओं में गाद की समस्या खत्म हो गई है।
इसके बाद नगर निगम को भरपूर मात्रा में पानी की सप्लाई जल शक्ति विभाग की ओर से दी जा रही है। ऐसा होने के बाद नगर निगम ने लोगों को हर तीसरे दिन बाद पानी देने के लिए कहा है। लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिले, इसके लिए नगर निगम ने वार्डों की लिस्ट भी तैयार की है।
कई जगह पानी लीकेज बड़ा कारण
शहर में कई जगह पाइप से लीकेज की समस्या पेयजल किल्लत का सबसे बड़ा कारण है। वर्तमान में भी कई जगहों में रास्ते से गुजर रहे पाइपों से पानी लीक होता दिखाई देता है लेकिन नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके चलते हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है।

तीसरे दिन मिलेगा पानी
अब लोगों को शहर में पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। शहरवासियों को तीसरे दिन पानी की सप्लाई दी जाएगी। गाद की समस्या के खत्म होने के बाद पर्याप्त पानी जल शक्ति विभाग की ओर से दिया जा रहा है। इसके अनुसार ही नगर निगम की ओर से फैसला लिया गया है।
-पूनम ग्रोवर, महापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed