फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   multipurpus hospital constructed in solan

सोलन बाईपास में बनेगा बहुउद्देशीय अस्पताल

Sat, 19 Mar 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sat, 19 Mar 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन

बहुउद्देशीय चिकित्सालय का निर्माण सोलन में होगा। इससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिलेगी। बाईपास मार्ग पर इसके लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की कार्यशाला को दूसरी जगह शिफ्ट करके यहां अस्पताल बनाया जाएगा। वहीं सड़क के दोनों ओर उपलब्ध 26 बीघा भूमि को भी इसमें शामिल किया जाएगा। यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने परिधि गृह के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण करने के उपरांत दी।

विज्ञापन

  उन्होंने कहा कि नए परिधि गृह भवन के लिए दो करोड़ की राशि जारी कर दी है। शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। सरकार द्वारा किए गए शिलान्यासों का चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से चंबाघाट तक सड़क के किनारे तीन मीटर चौड़ा पैदल रास्ता बनाया जाएगा। इसके लिए सड़क के साथ लगती सेना की जमीन के बारे में उनसे पत्र व्यवहार होगा। उन्होंने सब्जी मंडी सोलन के विस्तार की संभावनाओं को भी तलाशा तथा सब्जी मंडी के आगे खाली पड़ी सरकारी जमीन को गाड़ियों के लदान और उतरान के लिए तैयार करने की योजना बनाने को कहा।
विज्ञापन


सचिवालय का भी निरीक्षण
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने बस अड्डे के समीप निर्माणाधीन मिनी सचिवालय भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इस निर्माण कार्य पर संतोष व्यक्त किया। निर्माणाधीन भवन के नजदीक पानी के रिसाव के कारण हो रहे भूस्खलन का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुर्वेदिक अस्पताल बनेगा 50 बिस्तर
मंत्री ने आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन का भी निरीक्षण किया। कहा कि 26 बिस्तर वाले इस अस्पताल को शीघ्र 50 बिस्तर का करने के लिए मंत्रिमंडल की बैठक में मामला उठाया जाएगा। पंचकर्मा पद्धति को भी सर्व सुविधा सम्पन्न बनाया जाएगा तथा आयुर्वेदिक चिकित्सकों तथा पैरामेडिल कर्मियों के खाली पड़े पदों को भी भरने के प्रयत्न होंगे।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रवक्ता जगमोहन मल्होत्रा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ठाकुर, अध्यक्ष खंड कांग्रेस समिति अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष जतिन साहनी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश शर्मा, खंड कांग्रेस समिति के महासचिव अजय वर्मा, कांग्रेस समिति के कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी, भाषा कला एवं संस्कृत अकादमी के सदस्य मदन हिमाचली, उपमंडल अधिकारी एकता कापटा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग भुवन शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

पीलिया के चार और मामले
सोलन। जिला सोलन में शनिवार को पीलिया के चार और मामले पाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आके दरोच के अनुसार सोलन जिला में पीलिया बीमारी से संबंधित 4 मामले सकारात्मक पाए गए हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि पेयजल को 15 मिनट तक उबालने के बाद ही प्रयोग में लाएं। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में पीलिया के रोगियों का उपचार सुनिश्चित बनाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग दूषित जल से फैलने वाले रोगों के बारे में लोगों को जागरूक कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed