फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Mudrika bus service halted after road collapse in New Kathed, passengers upset

Solan News: न्यू कथेड़ में जगह धंसने के बाद मुद्रिका बस बंद, यात्री परेशान

Thu, 05 Feb 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
-ग्राउंड रिपोर्ट-
विज्ञापन

पुलिस लाइन के पास 100 मीटर धंस रही जमीन
न्यू कथेड़, वेयर हाउस और वर्कशॉप तक चलती है मुद्रिका बस
लोगों को पुलिस लाइन और चंबाघाट चलना पड़ रहा पैदल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के न्यू कथेड़ वार्ड 17 में जगह धंसने के बाद से हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन डिपो ने रूट पर मुद्रिका बस का संचालन फिर बंद कर दिया है। इस कारण लोग परेशान हो गए हैं। मुद्रिका बस का निर्धारित रूट बस स्टैंड, पुलिस लाइन, वेयर हाउस, न्यू कथेड़, वर्कशॉप, चंबाघाट, पुराना बस स्टैंड है। इसी तरह पुराने बस स्टैंड से रूट पर बस चलती हैं। इन दिनों बस नए बस स्टैंड से बस एनएच से सीधे चंबाघाट आवाजाही कर रही है।
बस के रूट पर न आने के कारण वेयर हाउस और वर्कशॉप के आसपास रहने वाले लोगों को पैदल ही आना-जाना पड़ रहा है। ऐसे में चंबाघाट, पुराना बस स्टैंड और नए बस स्टैंड पैदल ही पुलिस लाइन और वर्कशाॅप तक आ-जा रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गाें और महिलाओं को आ रही है। उन्हें रोजमर्रा का सामान लेने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। अब कॉलेज भी खुल गए हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को भी रूट पर बस के न चलने से परेशान होना पड़ेगा। इसके साथ रोजाना शहर की ओर आने-जाने वालों को भी इसी प्रकार की स्थिति से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुलिस लाइन से 100 मीटर क्षेत्र फिर धंसना शुरू हो गया है। इससे पहले बरसात में भी इसी प्रकार की दिक्कत आई थी। मंगलवार को क्षेत्र में गहरी दरारें दिखाई देने के बाद लोग सहम गए हैं। वहीं, हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से भी बस को रूट पर भेजना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर में बहाल हुआ रूट
बरसात में न्यू कथेड़ के शिव मंदिर के पास जमीन धंसने के बाद एचआरटीसी ने मुद्रिका बस का संचालन बंद कर दिया था। करीब तीन महीने बाद नवंबर में रूट बहाल किया गया। इसके बाद फरवरी तक मुद्रिका बस नियमित रूप से चल रही थी, लेकिन एक बार फिर जमीन धंसने से संचालन रोकना पड़ा।
स्थानीय लोगों की मांग
स्थानीय निवासी प्रमोद, विश्वास, सुमन, सुमित्रा आदि का कहना है कि मुद्रिका बस का संचालन बंद होने से उन्हें भारी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि पहले जब सड़क बंद होती थी तो बस को वर्कशॉप से वेयर हाउस तक चलाया जाता था। इस बार वह सुविधा भी नहीं दी जा रही है। उन्होंने पुराने रूट की तरह बस संचालन की मांग की है।

न्यू कथेड़ को जाने वाली सड़क के बार-बार धंसने के कारण बस को रूट पर नहीं भेजा जा पा रहा है। हालांकि बसों को एनएच के रास्ते चलाया जा रहा है। जैसे ही सड़क बहाल होगी, रूट पर फिर से बस सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
सुरेंद्र राजपूत, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed