{"_id":"5da367898ebc3e015d44d6c2","slug":"muder-accused-given-5-days-remand-solan-news-sml310809910","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या आरोपी पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या आरोपी पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। एक साथ काम करने वाले दो युवकों के बीच बहस के बाद युवक पत्थरों से पीट पीट कर हत्या के आरोपी को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। हत्याकांड के बाद पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा देह परिजनों को सौंप दी है। यह वारदात नालागढ़ रोपड़ मार्ग पर सैणीमाजरा स्थित शराब ठेके के पास अहाते में हुई।
पुलिस के अनुसार मृतक नीरज (25) पुत्र बृजपाल निवासी गांव कैहलिया रूद्रापुर तहसील व जिला शाहजहांपुर और हत्या आरोपी अमनदीप सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी गांव मंझौली तहसील नालागढ़ एक साथ काम करते थे। शनिवार को दोनों सैणीमाजरा स्थित अहाते में शराब पी रहे थे। इसी दौरान इनमें किसी बात को लेकर बहस छिड़ गई। नशे में दोनों युवक बहस करने लगे।
बात इतनी बढ़ गई कि हाथापाई करते-करते दोनों नालागढ़-रोपड़ मार्ग की सड़क के किनारे पहुंच गए। यहां स्थानीय युवक ने पत्थरों से मृतक के सिर पर वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया। उसे बाद में पुलिस ने नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी नालागढ़ चमन लाल ने बताया कि पुलिस ने हत्या आरोपी अमनदीप को अदालत में पेश किया जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।