{"_id":"6a47c0b5133045f9170510cc","slug":"mountain-debris-entered-a-house-in-ward-6-of-solan-solan-news-c-176-1-ssml1041-173094-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन के वार्ड-6 के मकान में घुसा पहाड़ी का मलबा,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन के वार्ड-6 के मकान में घुसा पहाड़ी का मलबा,
Fri, 03 Jul 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
परिवार के सदस्यों ने निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के वार्ड नंबर 6 में भारी बारिश के बाद एक रिहायशी मकान में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा घुस गया। इस घटना के कारण मकान को काफी नुकसान पहुंचा है और पीड़ित परिवार सहम गया है। घटना के बाद मकान मालिक ने इस स्थिति के लिए सीधे तौर पर नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया है।
मकान मालिक का आरोप है कि क्षेत्र में नगर निगम की पानी की पाइपलाइन में पिछले काफी समय से रिसाव हो रहा था। लगातार हो रहे इस रिसाव के कारण पहाड़ी की मिट्टी पूरी तरह ढीली हो चुकी थी। जैसे ही तेज बारिश हुई, पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दरक गया और पूरा मलबा बहकर उनके घर के भीतर दाखिल हो गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि प्रभावित स्थल का तुरंत मुआयना किया जाए, क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरुस्त किया जाए और उन्हें हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके। उधर, इस बारे में नगर निगम सोलन के कनिष्ठ अभियंता प्रिंस ठाकुर ने कहा कि संबंधित पाइप लाइन से तीन चार घरों को पानी जाता है। फिलहाल पाइप को बंद कर दिया गया है। बंद रास्ते को खुलवाया जा रहा है। कल तक पाइप लाइन जोड़कर पानी की सप्लाई भी सुचारू कर दी जाएगी।