{"_id":"67dd74db04452c0b0400360a","slug":"motivated-students-to-read-books-solan-news-c-176-1-ssml1040-140071-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: विद्यार्थियों को किया पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: विद्यार्थियों को किया पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित
विज्ञापन
लड़ोग स्कूल में पुस्तक मेले और विज्ञान प्रदर्शनी रा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में पुस्तक मेले और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों, अभिभावकों और स्थानीय समुदाय ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में पढ़ने की आदत विकसित करना, वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था। इस अवसर पर उच्च एवं प्राथमिक विद्यालय के एसएमसी प्रधान बंती तनवर, संतोष कुमारी, विद्यालय एडॉप्टर श्यामलाल चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कुमार व एसएमसी के सभी सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मेले में साहित्य, विज्ञान, प्रेरणादायक कहानियों, सामान्य ज्ञान, राजनीति और व्यावसायिक शिक्षा से संबंधित हिंदी और अंग्रेजी की पुस्तकों का समृद्ध संग्रह प्रस्तुत किया गया। पुस्तकालय प्रभारी एवं संस्कृत अध्यापक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालय में पुस्तकालय होने से छात्रों में पढ़ने की रुचि बढ़ती है। पाठ्यक्रम से अतिरिक्त पुस्तकें पढ़ने से उनका व्यक्तित्व विकास होता है और सामान्य ज्ञान, सामाजिक चेतना, राजनीतिक जागरूकता और व्यावसायिक ज्ञान में भी वृद्धि होती है। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों को पुस्तकालय का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल और उपकरणों के प्रयोग का प्रदर्शन किया। विद्यालय के विज्ञान शिक्षिका सरोज कुमारी ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय प्रधानाचार्य मनोरमा चड्ढा ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी छात्रों की रचनात्मकता को निखारने में मददगार साबित होगी।