फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Selection for six Anganwadi posts in Dharampur, three vacant

Solan News: धर्मपुर में आंगनबाड़ी के छह पदों पर चयन, तीन रिक्त

Sat, 10 Oct 2026 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 10 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Selection for six Anganwadi posts in Dharampur, three vacant
सीडीपीओ कार्यालय धर्मपुर मे साक्षात्कार देने आई महिलाऐ स्त्रोत -संवाद
बीते दिनों हुआ था इन आंगनबाड़ियों के लिए महिलाओं का साक्षात्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर (सोलन)। बाल विकास परियोजना कार्यालय धर्मपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायकों के नौ पदों में से छह पर चयन किया गया है, जबकि तीन पद रिक्त रह गए हैं। इन पदों के लिए आयोजित साक्षात्कार में 15 महिलाओं ने भाग लिया।

साक्षात्कार एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय समिति ने लिए। समिति में बाल विकास परियोजना अधिकारी कविता गौतम और तहसील कल्याण अधिकारी शामिल रहे। कुल नौ पदों में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आठ आंगनबाड़ी सहायकों के थे। आंगनबाड़ी केंद्र थींबर में आंचल रानी का चयन कार्यकर्ता के पद पर हुआ है। घड़सी केंद्र में नेहा देवी, नेरी में आरती देवी, सिहारड़ी चमारा में कमलेश देवी, परवाणू के टकसाल-2 केंद्र में आंचल और सेक्टर-2 केंद्र में आरती को आंगनबाड़ी सहायक चुना गया है। ओडा, मंगोटी मोड़ और करच केंद्रों के लिए पात्र उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण तीन पद रिक्त रह गए। साक्षात्कार बाल विकास परियोजना कार्यालय धर्मपुर में आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed